रामायण मूवी कब रिलीज होगी भारत के धामिक क्षेत्र में पौराणिक कथा काफी ज्यादा सुनी जाती हैं जब पौराणिक कथा रामायण को पहली बार टीवी पर अच्छे से पेश किया गया तो यह काफी ज्यादा लोगो को पसंद आयी उस समय यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला टीवी शो बन गया था और आज भी इस शो और इसके कलाकारों की चर्चा होती है।
पौराणिक कथा रामायण को सजीव चित्रण करने में रामानंद सागर का काफी ज्यादा योगदान है जिन्होंने इसको प्रोडूस करने के साथ निर्देशन और लेखन का काम भी किया था चूँकि रामायण से लोगो की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं इसलिए लोगो को इससे जुड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
रामायण मूवी कब रिलीज होगी
रामानंद सागर की रामायण के बाद कोई भी शो या मूवी ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुई ऐसे में लोग इससे जुड़े अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालही में रामायण मूवी से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है जिसके अनुसार पौराणिक कथा रामायण जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है जो पिछली रामायण फिल्म आदिपुरुष से काफी अलग होगी।
रामायण मूवी की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू हो जाएगी और इसके साथ ही इसे 2025 के शुरुआत में रिलीज़ किया जा सकता है। पिछली मूवी आदिपुरुष से लोग काफी ज्यादा निराश हुए थे ऐसे में लोग उम्मीद रख रहे हैं कि शायद ये मूवी उनकी उम्मीदों में खरा उतरेगी।
रामायण फिल्म में राम कौन बनेगा
हालही में आयी रिपोर्ट के मुताबिक रामायण की मूवी के लिए कास्ट को कन्फर्म कर लिया गया है जिसमे श्री राम का किरदार रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार को साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और रावन के किरदार के लिए साउथ एक्टर KGF हीरो यश को चुना गया है।
मूवी के मुख्य किरदार में पहले रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट को लाने की बात सामने आ रही थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब आलिया भट्ट की जगह साई पल्लवी को सेलेक्ट कर लिया गया है।
रामायण फिल्म कौन बना रहा है
इस मूवी को नामित मल्होत्रा, अल्लू अरविन्द और मधु मंतेना प्रोडूस कर रहे हैं वहीं इसके निर्देशन की जिम्मेदारी नितेश तिवारी को मिली है नितेश तिवारी की डायरेक्ट की हुई मूवी दंगल 2016 आज भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड स्थापित किये हुए है।
फिल्म के प्रोडूसर नामित मल्होत्रा इससे पहले ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा (2022) को प्रोडूस कर चुके हैं इसके अलावा नामित मल्होत्रा एक VFX कंपनी DNEG के CEO भी हैं ऐसे में आपको रामायण मूवी में आपको काफी तगड़े विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे।
रामायण मूवी में VFX
रामायण एक पौराणिक कथा है ऐसे में इसे बिना VFX के बनाना मुस्किल है रामानंद सागर के समय में भारत में VFX लोकप्रिय नहीं था और दुनिया में भी इतना विकसित नहीं था इसके बाद भी टीवी शो में काफी जगह विसुअल इफ़ेक्ट दिए गए हैं।
आज की रामायण मूवी में भी VFX इस्तेमाल किया जाता है हालाकि इसके लिए भी सही VFX का इस्तेमाल करना जरुरी है नही तो आदिपुरुष जैसी मूवी बन जाती हैं।
रणबीर की रामायण में VFX के ऑस्कर जीतने वाली कंपनी DNEG को काम दिया गया है इस कंपनी ने हॉलीवुड की मार्वल और DC फिल्मों में भी VFX का काम किया है साइंसलवर की पसंदीदा फिल्म इंटरस्टेलर 2014 में भी DNEG कंपनी ने काम किया है जबकि बॉलीवुड में ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा (2022) को इसी कंपनी ने VFX दिया है।
इससे उम्मीद की जा सकती है कि रामायण मूवी में आदिपुरुष से काफी अच्छे VFX होने वाले हैं।
रामायण मूवी की स्टोरी क्या है
इस मूवी को अलग अलग पार्ट में बनाया जायेगा जिसका अर्थ है इसमें रामायण पौराणिक कथा को पूरी कवर करने की कोशिश हो सकती है इसका पहला भाग रामायण पार्ट 1 के नाम से रिलीज किया जायेगा बाकि पौराणिक कथा रामायण की मुख्य स्टोरी आपको पता ही होगी।
FAQs
रामायण पर पहली फिल्म कब बनी थी?
भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के प्रमुख व्यक्ति दादा साहब फाल्के ने साल 1917 में ‘लंका दहन’ बनाई थी यह पहली रामायण आधरित फिल्म थी।
रामायण पर अब तक कितनी फिल्म बनी?
रामायण पर आधारित अभी तक 50 फिल्में और 18 टीवी शो बन चुके हैं जिसमें हिंदी के अलावा 18 तेलुगु फिल्में भी शामिल हैं।
क्या एक और रामायण फिल्म आ रही है?
जी हाँ एक और रामायण फिल्म आ रही है जिसे दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि इसके हीरो रणबीर कपूर होंगे।
निष्कर्ष
तो अब आप जान गए होंगे कि रामायण मूवी कब रिलीज होगी वैसे भारत में अब तक 50 रामायण आधारित फिल्म बन चुकी हैं लेकिन कोई भी लोकप्रियता के मामले में रामानंद सागर के रामायण शो 1987 को टक्कर नहीं दे पाया है। इस शो से प्रभावित आज भी कुछ लोग इस रामानंद सागर के शो के मुख्य किरदार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भगवान समझते हैं।
आपके हिसाब से रामायण मूवी में श्री राम का किरदार कौन सा अभिनेता पर सबसे अच्छे से निभाएगा कमेंट करके उस एक्टर का का नाम अवश्य बताएं।
ये भी पढ़े
Hritik Roshan